• April 27, 2023

साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर आम नागरिकों को दी गई नेशनल लोक अदालत की जानकारी

साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर आम नागरिकों को दी गई नेशनल लोक अदालत की जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर आम नागरिकों को दी गई नेशनल लोक अदालत की जानकारी

बेमेतरा-अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर के निर्देशन में प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स सुश्री सोनिया सिंह, सुश्री प्राची तिवारी, श्री टुवेन्द्र सिंह वर्मा, श्री देवेन्द्र कुमार यादव, श्री खेतहा घृतलहरे, श्री चंद्रकिशोर सिंह, श्री पवन कुमार साहू, श्री चेतन सिंह द्वारा सब्जी मार्केट बेमेतरा, ग्राम लोलेसरा, बैजी, सिरवाबांधा, बिलाई, चारभाठा, खाल्हे देवरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में लोगों को बताया गया कि यदि उनके या उनके किसी मित्र, परिजन का कोई राजीनामा योग्य मामला लंबित हो तो संबंधित न्यायालय या संस्था में संपर्क कर ऐसे मामलों को उभयपक्ष की सहमति से राजीनामा के आधार पर निराकृत करा सकते है, नागरिकों को बताया गया कि लोक अदालत में निराकृत मामलों के निर्णय अंतिम होते है, उसकी कोई अपील नहीं होती है, न्याय शुल्क यदि लगा हो तो वापस हो जाते है, ऐसे मामलों में उभयपक्ष के मध्य सद्भाव व प्रेम बना रहता है। साथ ही महिलाओं के संबंध में महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान, वाहन चालान संबंधी महत्वपूर्ण कानून, नालसा की दस योजनाओं, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिये संचालित हमर अंगना योजना, लोक अदालतों की प्रक्रिया एवं उसके लाभ निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता हेतु प्राधिकरण का टोल फ्री नंबर 15100, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, पीड़ित क्षतिपूर्ति, मोटर यान दुर्घटना दावा अभिकरण, जन चेतना यू-ट्यूब चैनल, सायबर क्राईम के साथ-साथ ही पक्षकारों के मोबाईल में टेली लॉ एप डाउनलोड कर टेली लॉ एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी पक्षकार अपना कानून से संबंधित परेशानियों के संबंध में अधिवक्ताओं से निःशुल्क सलाह प्राप्त कर सकता है एवं अन्य विभिन्न कानून के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…