• April 27, 2023

विकास की ऐसी परिकल्पना, धमधा नाका के आगे बायपास रोड के बाद चिखली और जुनवानी रोड पर अंधेरा, अब आप समझ लीजिए कैसे जनप्रतिनिधि चुन रहें

विकास की ऐसी परिकल्पना, धमधा नाका के आगे बायपास रोड के बाद चिखली और जुनवानी रोड पर अंधेरा, अब आप समझ लीजिए कैसे जनप्रतिनिधि चुन रहें

पब्लिक डिमांड या तो चिखली के आसपास के क्षेत्रों को दुर्ग विधानसभा में शामिल करें या दुर्ग निगम क्षेत्र की सूची से हटाएं, राजनीतिक तुष्टिकरण की वजह से विकास की बाटजोह रहा क्षेत्र, शहर का हिस्सा होने के बाद भी हर रोज अंधेरे में डूबा रहता है…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम क्षेत्र में विकास की परिकल्पना किस तरह की जा रही, इसकी बानगी धमधा नाका रोड पर बायपास के बाद चिकली तक की सड़क और इसके बाद जुनवानी रोड पर खमरिया की तरफ देखी जा सकती है। यह है तो दुर्ग की सीमा पर यहां विकास कार्य नाम मात्र के होते हैं। वजह यह है की यह क्षेत्र दुर्ग विधानसभा में नहीं आता। यह क्षेत्र अहिवारा में आता है। इसके बाद वैशालीनगर का हिस्सा है। दुर्ग विधायक अरुण वोरा अपने विधानसभा क्षेत्र की तो चिंता करते हैं, लेकिन दुर्ग शहर की नहीं। क्योंकि इसी शहर का यह भी हिस्सा है। बायपास से चिखली और चिखली से डीपीएस जुनवानी तक महीनों से अंधेरा पसरा हुआ है। इसकी न तो महापौर धीरज बाकलीवाल को चिंता है और न ही विधायक अरुण वोरा को। वजह सिर्फ इतनी है की यह क्षेत्र दुर्ग विधानसभा में नहीं आता। इतना ही नहीं धमधा नाका मार्ग पर बायपास तक डिवाईदार पर एलईडी लगाई गई है, लेकिन शहर के आगे के हिस्से को छोड़ दिया गया है। जबकि काम लोक निर्माण विभाग का है। इस प्रकार इस क्षेत्र के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद भी उपेक्षा के शिकार हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

महीनों सड़क की सफाई तक नहीं होती

इन क्षेत्रों में महीनों सफाई नहीं होती। कहीं कोई देखने वाला तक नहीं है। दुर्ग निगम क्षेत्र का हिस्सा होने के बाद भी कोई काम सही तरीके से नहीं होते। इस प्रकार राजनिक तुष्टिकरण का खेल यहां चल रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है की इस क्षेत्र को या तो शहर से अलग कर दिया जाए या फिर दुर्ग विधानसभा में जोड़ दिया जाए। अहिवारा से दूरी अधिक होने की वजह से कोई भी काम गंभीरता के साथ नहीं किया जाता।

नोट-आपसे अपील ऐसी समस्याओं से हमें अवगत कराते रहें…


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…