• April 28, 2023

छात्राओं को कानून की जानकारी दी, अधिकारों से अवगत कराया

छात्राओं को कानून की जानकारी दी, अधिकारों से अवगत कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शासकीय कस्तूरबा कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी
बेमेतरा -नालसा दिल्ली एवं सालसा बिलासपुर द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में श्री विजय कुमार होता प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बेमेतरा द्वारा शासकीय कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर स्कूली छात्राओं को विभिन्न उपयोगी कानून की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, सायबर क्राईम एवं संविधान के मूलभूत कर्तव्य, लैंगिक अपराधों, चाइल्ड ट्रेफिकिंग, अपहरण, बाल श्रम, बाल विवाह अधिनियम सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, एवं आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान श्री विजय कुमार होता द्वारा नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले अपराध एवं उनके दंड के प्रावधान के संबंध में पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई साथ ही मोबाइल, व्हाटसअप, फेसबुक के माध्यम से होने वाले अपराध, नाबालिग रहने के दौरान अपराधिक गतिविधियों में न रहकर अपने भविष्य की सुरक्षा करने और सायबर क्राईम के बारे में जानकारी दी। छात्राओं के दैनिक जीवन में उनके व्यक्तित्व विकास के लिये कानून की मूलभूत जानकारी होना जरूरी है। छात्राओं के मध्य नेशनल लोक अदालत के महत्व पर संक्षिप्त जानकारी दी गई।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…