• April 29, 2023

14 स्थानों में सुंदर व व्यवस्थित वेंडिंग जोन का हो रहा निर्माण

14 स्थानों में सुंदर व व्यवस्थित वेंडिंग जोन का हो रहा निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

14 स्थानों में सुंदर व व्यवस्थित वेंडिंग जोन का हो रहा निर्माण

छोटे दुकानदारों की होगी आर्थिक स्थिति मजबूत: वोरा

दुर्ग निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़को व चैक चैराहे के पास लग रहे अव्यवस्थित ठेले व दुकानों के लिए आर्कषक वेडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सुंदर प्लेटफार्म लाईटिंग व वृक्षारोपण कर एक समरूपता के तहत गुमटीयां लगाई जा रही है। जिससे लोग आसानी से एक ही स्थान पर खरीदारी कर पायेंगें। पुराने और पहले से दुकान लगाने वाले संचालकों को वेडिंग जोन में व्यवसाय करने का मौका दिया जायेंगा । वेडिंग जोन बनने से मुख्य सड़को की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा । साथ ही दुकानदारों को निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के भय से मुक्ति मिलंेगी और वे आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे। वर्तमान में वेडिंग जोन का कार्य मानस भवन के पास एवं जिला चिकित्सालय चल रहा है। इसके अलावा नाना नानी पार्क, चैपाटी , वाटर टीªटमेंट प्लांट , रायपुर नाका, हाट बाजार बोरसी, अग्रसेन चैक शनिचरी बाजार, बघेरा, कातुलबोड़, महिला स्मृद्धि बाजार,धमधा नाका, राजेन्द्र पार्क सहित 14 स्थानों में वेडिंग जोन बनाए जाएगें । इसके लिए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। मानस भवन के पास 25 गुमटियां में पेवर ब्लाक गुमटी व प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जा चुका है। विधायक अरूण वोरा ने कहा वेडिंग जोन बनने से सुव्यवस्थित मार्केट की सौगात शहर वासियों को प्राप्त होगी। गुमटी देखने पहुंचे व अधिकारियों से कहा कि यह मानस भवन में बन रहा बेहतरीन वेडिंग जोन कहलाएगा । साथ ही पेयजल एवं सुलभ शौचालय के लिए भी व्यवस्था की जाना आवश्यक होगा इसी प्रकार के कार्य सभी वेडिंग जोनो में किया जाय। लाईटिंग की अच्छी व्यवस्था व आर्कषक रोपवे लाईट लगने से लोग आसानी से इन दुकानों में खरीददारी कर पाएगें। निगम अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि मानस भवन में 25 गुमटियां जिसमें फल दुकान वालों को जिला चिकित्सालय में 10 रायपुर नाका में गैरेज वालों को 21 , राजेन्द्र पार्क में 18 व नाना नानी पार्क में 50 फूड जोन स्थापति किया जायेंगा। वेडिंग जोन निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रभारी दीपक साहू , सामान्य प्रशासन जयश्री जोशी , राजेश शर्मा, जावेद अली उपस्थित थे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…