• April 29, 2023

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग के अपग्रेडेशन के पश्चात रक्त की उपलब्धता बनाएं रखने हेतु बीते दिनों दुर्ग जिला कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा के द्वारा व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर लगाने हेतु निर्देशित किया गया था | ब्लड बैंक के द्वारा सुचारू रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 29.04.2023 को दुर्ग जिला रक्त केंद्र जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा रक्तदान शिविर एसएमएस लिमिटेड पतोरा तहसील पाटन जिला दुर्ग के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया था जिसमें 25 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्रित हुआ | | यह कैंप दुर्ग जिला रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में लगाया गया था| कैंप में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे टेक्निकल सुपरवाइजर रुपेश सर, सीनियर लैब टेक्नीशियन श्री तीरथ, मधुसूदन, स्टॉफ नर्स , काउंसलर श्री अभय ताम्रकार पैरामेडिकल प्रशिक्षणार्थी निखिल पांडे ,देवचरण लैब असिस्टेंट श्रीमती माला देशमुख मौजूद रहे| एसएमएस लिमिटेड पतोरा के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शैलेश व सभी सम्माननीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति से कैंप का सफलतापूर्वक संपादन किया गया इसके लिए नोडल अधिकारी ने सभी का उत्साहवर्धन के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया |
जिला चिकित्सालय के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर दुष्यंत देवांगन और प्रशांत डोंगावकर ने शिविर की सराहना करते हुए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए है व रक्तदान को सराहनीय व समाज सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य बताया |


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…