• April 29, 2023

यादव समाज का अपनी पुरातन परम्पराओ को जीवित रखना सराहनीय- योगेश तिवारी

यादव समाज का अपनी पुरातन परम्पराओ को जीवित रखना सराहनीय- योगेश तिवारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

यादव समाज का अपनी पुरातन परम्पराओ को जीवित रखना सराहनीय- योगेश तिवारी

कोसरिया यादव समाज के वार्षिक उत्सव में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

बेमेतरा। देवकर परिक्षेत्र के ग्राम (सिरसा) सिंघौरी में कोसरिया यादव समाज जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ का तृतीय कार्यकाल वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ । इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । किसान नेता ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना किया।। इस अवसर पर किसान नेता ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज मेहनतकश समाज है । यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है । भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म व सत्य का साथ दिया । हम सभी को उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए । यादव समाज की अपनी एक अलग पहचान है । यादव समाज के लोगो ने अपनी पुरातन परंपराओं को जीवित रखा है, जो सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से आज की युवा पीढ़ी को अपनी पुरातन परम्परा को जानने और समझने का मौका मिलता है । लोगो का अपने धर्म और संस्कृति के लिए झुकाव बढ़ता है ।

 

जिलेभर से आए समाज के पदाधिकारी व समाज के लोग हुए शामिल

 

कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष रविन्द्र यादव, ग्राम गौटिया देवी यादव सदस्यगण हरिराम यादव, बहल यादव, चुम्मन यादव, सालिक यदु, कृष्णा यादव, मिलऊ यादव, भागवत यादव, भीखम यादव, गौकरण यादव, बाहरू यादव, रामायण यादव, विदेशी यादव, परदेशी यादव, देशी यादव, बल्लू यादव, निलेश यादव जी, श्री बिलेश यादव जी, श्रीराम यादव जी, श्री पोखू यादव, रामाधार यादव, संजय यदु, चुम्मन यादव, सरपंच प्रतिनिधि बलदाऊ साहू, पूर्व सरपंच गोरेलाल साहू, केशलाल साहू, सुशील पूरी गोस्वामी, सोभऊ साहू, दुकलहा साहू, जनार्दन साहू, कुमराम साहू, गोविंद राम साहू, मेहत्तर साहू, भागी यादव, गंगूराम साहू, बल्लू साहू, राजकुमार, नंदकुमार साहू समेत समाज के लोग उपस्थित थे ।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…