• May 2, 2023

हर खास व आम लोगों ने बोरे बासी खाकर मजदूरों का बढ़ाया सम्मान

हर खास व आम लोगों ने बोरे बासी खाकर मजदूरों का बढ़ाया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

हर खास व आम लोगों ने बोरे बासी खाकर मजदूरों का बढ़ाया सम्मान

मजदूर दिवस पर
एआईपीसी के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सोमवार को जगह-जगह उत्साह के साथ बोरे बासी तिहार मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने बोरे बासी का लुफ्त उठा कर श्रमवीर मजदूरों का सम्मान बढ़ाया और छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। दुर्ग जिले में बोरे बासी तिहार को लेकर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा स्वामी विवेकानंद भवन पदमनाभपुर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, महापौर, कांग्रेस संगठन के नेता, पार्षदगण, विभिन्न संगठन व समाज प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारगण के अलावा हर खास व आम लोगों ने सामूहिक रुप से पंगत में बैठकर बोरे बासी का स्वाद लिया और देश के निर्माण व विकास में
श्रमवीर मजदूरों के योगदान को याद कर उनका सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रमवीर मजदूर बड़ी संख्या में जुटे।अतिथियों द्वारा
श्रमवीर मजदूरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि मजदूर दिवस देश के निर्माण में मजदूरों के योगदान को सराहने करने का दिवस है। बोरे बासी तिहार के माध्यम से सभी लोगों ने बोरे बासी खाकर मजदूरों का सम्मान किया है। आने वाले समय में भी ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा मजदूरों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन कर मजदूरों का हौसला बढ़ाया जाएगा। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मीडिया समन्वयक दीप सारस्वत ने कहा कि बोरे बासी तिहार छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से जुड़ा हुआ है। जिसमें समाज के हर खास व आम लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर मजदूरों और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शशि सिन्हा, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, नगर निगम सभापति राजेश यादव,
एमआईसी सदस्य हामिद खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, एल्डरमैन राजेश शर्मा, रत्ना
नारमदेव, दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, कांग्रेस नेता राकेश ठाकुर, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू, राज्य पुलिस जवाबदेही सदस्य रामकली यादव, विकास यादव, साडा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, केशव बंछोर, दीपक जैन, चंद्रमोहन गबने, अनुप वर्मा, पृथ्वी चंद्राकर, लव चक्रधारी, अंकित साहू, सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव, आयुक्त लोकेश चंद्राकर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने शामिल होकर बोरे बासी का स्वाद लिया और मजदूरों का सम्मान बढ़ाया।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…