• May 2, 2023

गांवों के विकास की पोल खोलती तस्वीरें, सड़कें चलने लायक नहीं

गांवों के विकास की पोल खोलती तस्वीरें, सड़कें चलने लायक नहीं

ट्राइसिटी एक्सप्रेस । न्यूज

पिछले चार दिनों से रूकरूक कर हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास की पोल खोल दी है। परपोड़ा बेमेतरा से एक तस्वीर आई है, जिसमे नजर आ रहा है कि विकास के नाम पर कैसी सड़कें मिल रही हैं। सड़कों की में हर तरफ कीचड़ है। पानी जमा है। मच्छर पनप रहे हैं। मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। हर तरफ गंदगी नजर आ रही है। सफाई तक नहीं हो रही।

गर्मी के मौसम में सुबह ठण्ड दोपहर में तेज धूप और शाम को लगातार बारिश होने से गांव का जीवन थ्री डी फ़िल्म की इमेज बना हुआ है। मौसम का बदलता मिज़ाज कही गर्मी में आनंद देने वाला है तो बारिश ने गांव के रास्तों की परतें उजाग कर रही हैं। पेयजल पाइप लाइन बिछाने के काम के बाद उसकी उचित मरम्मत न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।  परपोडा में नालियों का पानी भी गलियों में फैला है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लगातार बिजली गुल हो रही है। मोबाइल का नेटवर्क जब चाहे गायब हो जा रहा है। कमोबेश पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का यही हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही और उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण जनता भुगत रही है। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं है। अधिकारियों को मतलब नहीं है, जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। विपक्ष के नेता अपने में मस्त हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…