• May 7, 2023

दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार बने अध्यक्ष

दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार बने अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार बने अध्यक्ष

दुर्ग। दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार निर्विरोध अध्यक्ष बने है। इसी प्रकार श्रीमती अनीता लोढ़ा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है। शनिवार को सदर बाजार स्थित कार्यालय में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए विनोद ताम्रकार और उपाध्यक्ष पद के लिए अनीता लोढ़ा
ने नामांकन दाखिल किया था। उक्त पदों पर किसी अन्य के नामांकन नहीं आने से विनोद ताम्रकार को अध्यक्ष व अनीता लोढ़ा को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के प्रतिनिधियों का
निर्वाचन भी किया गया। जिसके अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रतिनिधि शिवराज राऊत,मध्यप्रदेश राज्य सहकारी तिलहन संघ प्रतिनिधि शशांक अग्रवाल,जिला सहकारी संघ ज्ञानेशवर ताम्रकार,विपणन सहकारी संघ और
राज्य सहकारी संघ भोपाल प्रतिनिधि कामता प्रसाद चंद्राकर,भिलाई थोक उपभोक्ता भंडार प्रतिनिधि अशोक दुग्गड़,जिला सहकारी मुद्रालय प्रतिनिधि सुरेश जैन निर्वाचित हुए है। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी एके सिंह के
मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला थोक उपभोक्ता भंडार के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद ताम्रकार पूर्व पार्षद रह चुके है। उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। श्री ताम्रकार को पूर्व पार्षद श्याम शर्मा ,विष्णु साहू,रामकुमार ठाकुर,शिव चंद्राकर,दीपेन्द्र देशमुख,विजय ताम्रकार,उपभोक्ता भंडार मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्मल वर्मा,छत्रपाल चंद्राकर,नरसिंह चंद्राकर,सुकालू साहू,लक्ष्मी शर्मा के अलावा अन्य लोगों
ने बधाई दी है।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…