• May 10, 2023

पानी की बर्बादी पर वोरा ने जताई नाराजगी जल ही जीवन है, पाइपलाइन में लीकेज को फौरन सुधारें अधिकारी

पानी की बर्बादी पर वोरा ने जताई नाराजगी जल ही जीवन है, पाइपलाइन में लीकेज को फौरन सुधारें अधिकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।न्यूज

पानी की बर्बादी पर वोरा ने जताई नाराजगी
जल ही जीवन है, पाइपलाइन में लीकेज को फौरन सुधारें अधिकारी
अमृत मिशन का पानी या तो नालियों में बह रहा है या फिर सड़कों पर। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी की बर्बादी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी पानी की बर्बादी पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे। विधायक अरुण वोरा ने आज वार्ड 30 मोतीपारा में कई जगहों पर अमृत मिशन योजना की पाइप से पानी बहने का नजारा देखने के बाद अफसरों को आड़े हाथों लिया। वोरा ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद बचाना अधिकारियों का काम है। निगम अधिकारी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। हर वार्ड में जाकर निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण करें और पानी की बर्बादी रोकने के लिए जरूरी उपाय करें। वोरा ने कहा कि जल ही जीवन है और किसी भी परिस्थिति में पानी की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि अमृत मिशन योजना के तहत दुर्ग शहर में करीब डेढ़ सौ करोड़ के कार्य किये गए। योजना का 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन अफसरों का ध्यान न तो पाइपलाइन बिछाने के काम की गुणवत्ता में रहा, न पानी की बर्बादी रोकने के इंतजाम करने की कोशिश की जा रही है। पिछली शहरी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई डेढ़ अरब रुपए की योजना में भाजपा की परिषद में भी जमकर कमीशनखोरी होती रही और मौजूदा परिषद में भी यही लूटखसोट का सिलसिला जारी रहा। पेयजल व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई काम ही नहीं किया गया।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…