• May 11, 2023

पप्पू ढिल्लो ईडी की गिरफ्त में, 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप, 4 दिन की रिमांड पर, ईडी करेगी पूछताछ

पप्पू ढिल्लो ईडी की गिरफ्त में, 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप, 4 दिन की रिमांड पर, ईडी करेगी पूछताछ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज भिलाई के होटल और पुराने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में शामिल होने के आरोप में पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू ढिल्लन को कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को भिलाई से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया। टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची और कोर्ट में पेश किया।

इससे पहले शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर की चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी है। अनवर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ईडी ने होटल होटल गिरिराज के संचालक नीतीश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया, जहां पुरोहित की तबीयत बिगड़ने पर कोर्ट ने अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। पुरोहित को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

अनवर ढेबर के वकील राहुल त्यागी ने कहा कि कोर्ट ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। अदालत ने एजेंसी को यह भी निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी तरह की यातना या उत्पीड़न दिया गया है या नहीं, यह पता लगाने के लिए पूछताछ की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को संरक्षित किया जाए।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…