• May 11, 2023

ईडी भाजपा की एजेंट, सारी कार्रवाई सिर्फ कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश, विरोध में युवा कांग्रेस ने ईडी का पुतला फूंका

ईडी भाजपा की एजेंट, सारी कार्रवाई सिर्फ कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश, विरोध में युवा कांग्रेस ने ईडी का पुतला फूंका

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर युवा कांग्रेस ने पुलगांव चौक पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी का पुतला फूंका। संगठन की प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा जी, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल जी,  प्रियंका सारसर, एवं प्रदेश अध्यक्ष, आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्राभारी निखिलकान्त साहू, सतीश ठाकुर , इंदु वर्मा , व योगेश तिवारी के संज्ञान में
जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख दुर्ग की उपस्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष दीपांशु यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने कहा छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है ED जो कि शासकीय संस्था है वह भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रही है, कांग्रेस नेताओं उनके परिवार व जुड़े अधिकारियों को कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता व उनके परिवार के लोगो का नाम लेने के लिए मारपीट व अन्य प्रकार से प्रताड़ित कर रही है, जिसके विरोध में प्रदेश भर में किया जा रहा है ,ED भाजपा के एजेंट के रूप में कार्यरत है यह अब प्रमाणित हो चुका है। कार्यक्रम में प्रदेश समन्यवक अनूप वर्मा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अजित यादव ,चंद्रमोहन गभने, पंकज सिंह ,( महासचिव) ,खुमान निषाद,टीकम भास्कर, ( महासचिव), हेमंत साहू ( उपाध्यक्ष),रोहित गायकवाड़ ,नंद साहू ,मेहूल सटक,प्रांजल त्रिपाठी ,हिमांशु साहू ,युवराज तारन,क्षितिज मसीह ,विकास साहू ,सौगत गुप्ता ,शुभम् देशमुख ,सोनू देशमुख ,अहमद चौहान ,अनिल देशमुख ,हेमंत साहू( अध्यक्ष itcell), रवि कुमार, कमलनारायण, पुकेश्वर साहू , यशवंत देशमुख एवं लगभग 50 पदाधिकारियों की उपस्तिथि थी।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…