• May 12, 2023

सीबीआई ने पदमनाभपुर निवासी सीए कोठारी के घर दी दबिश

सीबीआई ने पदमनाभपुर निवासी सीए कोठारी के घर दी दबिश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पद्मनाभपुर स्थित सीए कोठारी के घर पर रेड मारी गई है। सीबीआई की टीम में करीब 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। सीए कोठारी के घर के सामने फोर्स तैनात कर दी गई है। घर पर किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इधर ईडी की टीम ने शराब घोटाले की जांच करते हुए आज रायपुर में होटल कारोबारियों के घर पर छापेमार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार गुरुचरण सिंह होरा और मनदीप चावला के ठिकानों पर छापा मारा गया है। दुर्ग शहर स्थित पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम के सामने एचआईजी 160 में सुरेश कोठारी के निवास पर सीबीआई की टीम शुक्रवार को सुबह पहुंची। सीबीआई के अधिकारी सुरेश कोठारी के घर की जांच पड़ताल कर रहे हैं। कोठारी निवास के सामने सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। कोठारी पर करोड़ों रुपए हवाला को लेकर शिकायत की गई थी। इस मामले में ही सीबीआई यहां पहुंची है। पश्चिम बंगाल में 56 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में कोठारी शामिल बताए जा रहे हैं। एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद कोठारी फरार हैं। तीन माह पहले सीबीआई के पास यह मामला सुपुर्द कर दिया गया। आज इसी सिलसिले में सीबीआई ने कोठारी के घर पर रेड की है।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…