• May 14, 2023

शराब का पैसा हवाला के जरिए दुबई भेजा जा रहा, ईडी ने कसा शिकंजा, बड़े मीडिया संस्थान नहीं दे रहे सही खबर

शराब का पैसा हवाला के जरिए दुबई भेजा जा रहा, ईडी ने कसा शिकंजा, बड़े मीडिया संस्थान नहीं दे रहे सही खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

2 हजार करोड़ के शराब घोटाले के खुलासे के बाद ईडी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब खुलासा हुआ है कि शराब का पैसा हवाला के रास्ते दुबई पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं बड़े मीडिया संस्थान सही खबर भी लोगों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। इस वजह से सही जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।

इधर ईडी ने हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की पूछताछ जारी है। चर्चा है कि अवैध उगाही की रकम हवाला के जरिए बाहर और विदेशों में भेजी जा रही थी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। हवाला कारोबारियों पर राष्ट्रीय प्रवर्तन निदेशालय की नजर है। इसी के तहत मंगलवार को फिर रायपुर और भिलाई में ईडी ने छापा मारा है। यह कार्रवाई हवाला कारोबार से जुड़े व्यापारियों और शराब ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों पर की गई है। आशंका है कि करोड़ों रुपये हवाला के जरिए दुबई भेजे गए हैं।

खबर है कि हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की पूछताछ जारी है। चर्चा है कि अवैध उगाही की रकम हवाला के जरिए बाहर और विदेशों में भेजी जा रही थी। इसमें दुबई का नाम सामने आ रहा है। इसी शक के आधार पर ईडी ने सुबह छापा मारा है। सूत्रों का दावा है कि अरबों रुपए के लेन-देन का खुलासा हो सकता है।

ईडी ने जिस ठिकानों पर आज छापे मारे हैं, उनमें रवि बजाज, सुमित मालू और भिलाई के रहने वाले अरविंद्र शामिल हैं। इन ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे चार दिन की रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। वहीं मेयर एजाज ढेबर को भी तीन बार पूछताछ के लिए ईडी अपने कार्यालय में बुला चुकी है। वहीं त्रिलोचन ढिल्लो को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…