• May 14, 2023

2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण

2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा

निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 24 तालाबों में से 6 तालाब सिकोला, पोलसायपारा, कसारीडीह, पोटियाकला, शीतला व लुचकीपारा तालाब से बेहद प्रदूषित पानी मिलने की शिकायत हो रही थी। निस्तारी करने पर लोगों को चर्म रोग व संक्रमक बीमारी हो रही है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने तालाबों के आसपास के नागरिकों के लिए आवश्यक पहल करते हुए राज्य शहरी विकास अभिकरण से राज्य परिवर्तित योजनांतर्गत वार्ड 15 के सिकोला तालाब हेतु 10 लाख, पोलसायपारा तालाब हेतु 23 लाख, कसारीडीह तालाब हेतु 68 लाख, माता तालाब पोटिया हेतु 37 लाख, वार्ड 54 शीतला तालाब के सौदर्यीकरण हेतु 42 लाख व लुचकीपारा तालाब हेतु 24 लाख की राशि स्वीकृत करायी है जिसके अंतर्गत वॉटर ट्रीटमेंट, रिर्टनिंग वॉल, ट्यूबलर शेड, नाली, पेटिंग व खेलकूद उपकरण सामाग्री का कार्य होगा। इन कार्यो के लिए प्रथम किस्त की राशि फरवरी 2023 में स्वीकृत कर दी गई है। इन कार्यो को पूर्ण होने के बाद दूसरी किस्त की राशि जारी होगी। वोरा ने अधिकारियों से कहा कि निविदा एजेंसियों से गर्मी में ही तालाबों का गहरीकरण के साथ ही सौदर्यीकरण के कार्य को जल्द प्रारंभ करने कहा। जिससे वर्षाऋतु के पूर्व अधिकांश कार्य पूर्ण हो जाए साथ ही शेष बचे तालाबों के लिए भी शासन से राशि उपलब्ध कराए जाने की पहल की जा रही है। 16 करोड़ की लागत से बन रहे ठगड़ाबांध के सौदर्यीकरण का भी कार्य समयावधि में पूर्ण नहीं होने पर अफसरो से जवाब-तलब किया व पिंकनिग स्पॉट को जल्द आमजनता को समर्पित करने कहा। तालाबों के निरीक्षण के दौरान पार्षद मनीष बघेल, श्रीमती उषा ठाकुर, सत्यवती विजयंत पटेल, खिलावन मटियारा, नगर निगम अभियंता प्रकाश थवानी आदि उपस्थित थे।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…