• May 15, 2023

 महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने नवविवाहिता वधु सम्मान समारोह का आयोजन

 महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने नवविवाहिता वधु सम्मान समारोह का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने नवविवाहिता वधु सम्मान समारोह का आयोजन

बेमेतरा। महिलाओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरुक करने के लिए स्वीप कार्ययोजना के तहत बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्रों में नवविवाहिता वधु सम्मान समारोह का आयोजना किया जा रहा है साथ ही आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पदुम सिंह एल्मा के निर्देशन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों में नियुक्त बीएलओ नियुक्त किया गया है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ द्वारा विगत तीन वर्षों में विवाह उपरांत आने वाले नवविवाहित वधुओं की सूची तैयार कर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इन समारोह में नवविवाहित वधुओं का सम्मान करते हुए मतदाता सूची में पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर फार्म 8 के माध्यम से नये स्थान में अपना नाम स्थानांतरित कर सकते हैं तथा नाम दर्ज होने की स्थिति में फार्म 6 भरकर नाम दर्ज करा सकेंगे। मोबाइल में वोटर हेल्प लाइन के माध्यम से या बीएलओ द्वारा या ऑफलाइन फार्म भरकर भी नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। कार्यक्रम में बीएलओ द्वारा नवविवाहित वधुओं एवं उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ भी दिलाई जा रही है। आयोग की इस पहल को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है तथा निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…