• May 20, 2023

एसीबी ने राजस्व निरीक्षक पर कसा शिकंजा, लाखों के बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल मिले, पिछले दिनों भिलाई से दुर्ग ट्रांसफर हुआ है

एसीबी ने राजस्व निरीक्षक पर कसा शिकंजा, लाखों के बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल मिले, पिछले दिनों भिलाई से दुर्ग ट्रांसफर हुआ है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिले का राजस्व महकमा इन दिनों खासे चर्चा में है। लगातार रिश्वत मांगे जाने की शिकायतें सामने आ रही है। कोहका में आईएस लक्ष्मण तिवारी की जांच के बाद से महकमें में हड़कंप की स्थिति भी देखने को मिली। अब एसीबी की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। जांच कई पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार के खिलाफ हो रही है। इन्हीं में से एक राजस्व निरीक्षक के बैंक डिटेल खंगाले जाने में लाखों रुपए के लेनेदेन की बात सामने आई है। इससे आशंका जाहिर की जा रही है की रिश्वत के पैसे सीधे खाते में ट्रांसफर हो रहे थे। इस खाते से कई अधिकारियों को भी राशि ट्रांसफर हुई है। एसीबी जल्द ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

भिलाई तहसील के लिपिक का ट्रांसफर, दुर्ग में लुप लाइन में भेजा

भिलाई तहसील में लंबे समय तक जमे रहे लिपिक का पिछले दिनों दुर्ग ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद भिलाई के लोगों ने राहत की सांस ली है। राजस्व से जुड़े मामलों में अब पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है। लोगों के काम बिना किसी लेनेदेन और लेटलतीफी के काम हो रहे हैं।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…