• May 23, 2023

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को 6 नग एसी दिए

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को 6 नग एसी दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को 6 नग एसी प्रदान किया है। इसके लिए अधिवक्ता संघ द्वारा आज सांसद सरोज पांडेय के प्रति आभार प्रदर्शन करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सांसद ने AC को रिमोट द्वारा चालू कर लोकार्पित किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की।

अधिवक्ता संघ के सभागार में आभार व सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने सांसद सरोज पांडेय को धन्यवाद दिया और अधिवक्ताओं की ओर से जिला न्यायालय में और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सरोज पाण्डेय ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।सरोज पाण्डेय ने अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मानित किये जाने पर संघ का आभार व्यक्त करते हुए न्यायालय परिसर को हरा-भरा व मनोरम बनाने के लिए एक उद्यान बनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्णराज चंदेल सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…