• May 24, 2023

भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन औचित्यहीन: वोरा

भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन औचित्यहीन: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग में जलसंकट के विरोध में 24 मई को भाजपा के नगर निगम के घेराव प्रदर्शन को बेसिर-पैर का प्रदर्शन बताया है। वोरा ने कहा कि दुर्ग में पेयजल संकट को लेकर तमाम अव्यवस्थाओं के लिए खुद भाजपा ही जिम्मेदार है। 20 साल तक नगर निगम की सत्ता में भाजपा काबिज रही और राज्य में 15 साल तक भाजपा का शासनकाल रहा। इसके बावजूद शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था नहीं सुधरी। चुनाव सामने देखकर मुद्दाविहीन भाजपा बौखला गई है और इसी बौखलाहट में दुर्ग नगर निगम में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

वोरा ने कहा कि बीते साढ़े चार साल के कांग्रेस शासनकाल में राज्य सरकार ने दुर्ग के विकास के लिए चार सौ करोड़ से अधिक राशि जारी की है। इस राशि से पेयजल संकट सहित नगर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के चौमुखी विकास को देखकर भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन सहित गौरवपथ निर्माण, शिवनाथ रिवर फ्रंट योजना, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना, शहर में करोड़ों रुपए की लागत से जगमग रौशनी बिखेरने सहित शहर का चौमुखी विकास किया जा रहा है।

वोरा ने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी निवारण के लिए वे स्वयं लगातार प्रयासरत है। कुछ वार्डों में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने निगम कमिश्नर को तत्काल समस्या का समाधान करने कहा। निगम की टींम मौके पर जाकर व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। वोरा ने कहा कि भाजपा नेता चार साल तक कुंभकर्णी नींद में सोते रहे हैं। उन्होंने जनता की सुध नहीं ली है। आगामी विधानसभा चुनाव में केवल चुनावी लाभ के लिए भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन, भाजपा का असली चेहरा आम जनता अच्छी तरह देख चुकी है। आम जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी।


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…