• June 1, 2023

अपने आलोचकों की भी प्रशंसा बटोरने वाले दुर्ग महापौर बाकलीवाल ने 40 पार्षदों का समर्थन पाकर इतिहास रचा, 4 साल से एक सशक्त राजनीतिज्ञ की तरह प्रशासन चला रहे, आज उनका जन्मदिन

अपने आलोचकों की भी प्रशंसा बटोरने वाले दुर्ग महापौर बाकलीवाल ने 40 पार्षदों का समर्थन पाकर इतिहास रचा, 4 साल से एक सशक्त राजनीतिज्ञ की तरह प्रशासन चला रहे, आज उनका जन्मदिन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम ने अपने व्यवहार से सबका दिल जीतने वाले दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल एक सशक्त राजनीतिज्ञ की तरह उभरे हैं। दुर्ग शहर में आज वे एक स्थापित नाम है, जिसने अपने आलोचकों का भी दिल जीता है। सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी बाकलीवाल जनता के मुद्दों ने हर समय मुखर रहे हैं। 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहे हैं। शहर में सरोज पांडेय, अरुण वोरा, ताम्रद्वाज साहू जैसे दिग्गज नेताओं के बीच भी उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज शहर के सभी 60 वार्डों में उन्होंने युवाओं की अपनी एक अलग टोली भी बना रखी है, जिनके हर दुख सुख में वे साथ नजर आते हैं। वे वोरा के कट्टर समर्थक भी हैं, इस वजह से कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी भी बने हुए हैं, लेकिन वोरा। की हर परीक्षा में वे पास हुए हैं। इसके अलावा निगम की कार्यप्रणाली और कांग्रेस की मजबूती के लिए किए जा रहे कामों की वजह से वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी करीबी बन गए हैं। इतना ही नहीं बीस साल बाद दुर्ग नगर निगम को कांग्रेस को बाकलीवाल के रूप में महापौर मिला।  चुनाव में कांगे्रस प्रत्याशी धीरज बाकलीवाल, भाजपा के नरेंद्र बंजारे को पराजित कर महापौर पद पर निर्वाचित हुए। कांग्रेस ने 31 पार्षदों के साथ होने का दावा किया था लेकिन मतदान के बाद कुल 40 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 20 वोट मिले। नौ बागियों और निर्दलीयों का मत भी कांग्रेस को मिला। वार्ड चुनाव में भी रिकार्ड वोटों से वे जीते। उनकी बुद्धिमता और योग्यता के सभी मुरीद हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वे आने वाले समय में कांग्रेस के एक बड़े चेहरे के रूप में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उभरेंगे। 1 जून को उनका जन्मदिन है, सुबह से उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके जन्मदिन पर जगह जगह कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

 


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…