• June 3, 2023

राजेंद्र पार्क में प्रोजेक्टर के जरिए दिखाई जाएगी रामलीला, कांग्रेस के सभी दिग्गज जुटेंगे

राजेंद्र पार्क में प्रोजेक्टर के जरिए दिखाई जाएगी रामलीला, कांग्रेस के सभी दिग्गज जुटेंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस और कांग्रेस संगठन द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का आयोजन किया जायेगा। आयोजन प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व और दुर्ग सेंटर अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन गभने द्वारा आयोजित है। दुर्ग चैप्टर के अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन के सभी बड़े नेता आमंत्रित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ ननिहाल प्रभु राम का यहां से जगत में गूंजेगा नाम राम का नाम के तहत प्रदेश में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयजन किया जा रहा है। समस्त धर्म प्रेमी प्रभु श्री राम के अनुयाई इसमें शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री बघेल जी के द्वारा *हमर भाचा श्री राम जी* के प्रेरणा से *राष्ट्रीय रामायण महोत्सव* का आयोजन किया जा रहा है।

1 जून दोपहर 3:00 बजे श्री रामलीला मैदान रायगढ़ में आरंभ किया गया है। विशेष प्रस्तुति के रूप में 12 प्रदेशों के मानस मंडली द्वारा *अरण्यकांड* के प्रसंगों की प्रस्तुति पर आधारित प्रतियोगिता एवं *इंडोनेशिया व कंबोडिया* के कलाकारों द्वारा राम कथा का नाट्य मंचन किया जा रहा है इस पावन अवसर का लाभ उठाने एवं रामकथा का स्मरण करने हेतु दुर्ग जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा 3 जून को शाम 4 बजे स्थान राजेन्द्र पार्क दुर्ग में LED* के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। आयोजन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व मेयर आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जयंत देशमुख, दीप सारस्वत सहित अन्य प्रमुख मौजूद रहेंगे।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…