• June 6, 2023

गोबर खरीदी, गौठान निर्माण में लापरवाही, बाबामोहतरा, चारभाटा एवं मरका के पंचायत सचिव निलंबित, एल्मा ने कहा-किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोबर खरीदी, गौठान निर्माण में लापरवाही, बाबामोहतरा, चारभाटा एवं मरका के पंचायत सचिव निलंबित, एल्मा ने कहा-किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शासकीय कार्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तीन पंचायत सचिव निलंबित

बेमेतरा। बेमेतरा जिले अन्तर्गत विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम पंचायत बाबामोहतरा, चारभाटा एवं मरका ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव श्री बलदाऊ प्रसाद साहू, अजय वर्मा एवं श्रीमती रुखमणी धृतलहरे के द्वारा शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप गोधन न्याय योजना, निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा आदि हेतु आयोजित बैठक में ग्राम के पंचायतों में महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं जैसे गोबर खरीदी, गौठान निर्माण कार्य में रूचि नहीं लिए जाने, निर्माण कार्यों की अल्प प्रगति परिलक्षित होने, प्रशासनिक कार्यों में अरूचि प्रदर्शित होने एवं पदीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के
कारण निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में तीनो सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत बेमेतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि ऐसे मामलों को अधिकारी गंभीरता से लें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच करें। दोषी पाए जाने पर करवाई करें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…