• June 6, 2023

जनशिकायतों का समाधान करने सुबह साढ़े 5 बजे से शहर का जायजा लेने निकल पड़े विधायक

जनशिकायतों का समाधान करने सुबह साढ़े 5 बजे से शहर का जायजा लेने निकल पड़े विधायक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अधिकारियों को दी सख्त हिदायत, सफाई का विशेष ध्यान रखें

दुर्ग/ शहर के नागरिकों की समस्या सुलझाने विधायक अरुण वोरा आज सुबह साढ़े 5 बजे से शहर का भ्रमण करने निकल पड़े। वोरा ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर लोगों की शिकायतों का निराकरण करने कहा। वोरा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में सभी वार्डों में भरपूर प्रेशर से पानी मिलना सुनिश्चित किया जाए। पूरे शहर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है। वोरा ने पेंडिंग विकास कार्यों को तत्काल पूरा करने कहा है। दरअसल, सोमवार को विधायक वोरा से विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने साफ-सफाई और पेयजल सप्लाई को लेकर शिकायत की थी। कई नागरिकों ने निर्माण और विकास कार्यों के कारण सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल बिखरा होने से आवाजाही में परेशानी की शिकायत की। नागरिकों से शिकायत मिलने पर आज वोरा सुबह से शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा करने निकल पड़े। वोरा ने शक्तिनगर, हनुमान नगर, आदित्य नगर का दौरा करने के साथ ही कहा कि सभी जनशिकायतों का समाधान अविलंब किया जाना चाहिए। वोरा ने शहर में चल रही विकास योजनाओं को लेकर भी निगम अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, मुक्तिधाम मार्ग, गौरवपथ उन्नयन सहित अन्य योजनाओं के अलावा वार्डों में स्वीकृत किये गए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। इसके अलावा तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम तत्काल शुरू किया जाए। किसी भी कार्य में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि निगम अधिकारी सुबह से फील्ड में जाकर जनसमस्याओं का जायजा लें और सभी नागरिक समस्याओं का निराकरण करें। शहर भ्रमण के दौरान विधायक वोरा के साथ पार्षद शंकर ठाकुर, निर्मला साहू, अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…