• June 10, 2023

गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्म में हीरो की भूमिका में नजर आएंगे मनोज राजपूत, फिल्म की शूटिंग शुरू

गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्म में हीरो की भूमिका में नजर आएंगे मनोज राजपूत, फिल्म की शूटिंग शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मनोज राजपूत फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” की शूटिंग दुर्ग अंचल में प्रारंभ हो गई है। इस फिल्म का मुहूर्त विधिवत प्रोड्यूसर व हीरो श्री मनोज राजपूत के एम आर लेआउटस के कैंपस के भीतर बड़े उत्साह पूर्वक खुशनुमा वातावरण में प्रारंभ किया गया।

शनिवार दिनांक 10 जून को प्रातः फिल्म के तमाम कलाकारों व एमआर लेआउटस के सभी स्टाफ की उपस्थिति में फिल्म के निर्देशक श्री उत्तम तिवारी ने कैमरे की पूजा विधिवत करके शूटिंग की शुरुआत की।

उक्त फिल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार भगवान तिवारी भी अभिनय कर रहे हैं जो कि बेहद प्रभावशाली रोल में दिखाई देंगे।

फिल्म के हीरो मनोज राजपूत (निर्माता) हीरोइन छत्तीसगढ़ की विख्यात अदाकारा इशिका यादव सहित इस भव्य बजट की फिल्म में छत्तीसगढ़ के तमाम नामी गिरामी कलाकारों हास्य अभिनेताओं को अभिनय करते देखना सुखद अनुभव होगा।

फिल्म छत्तीसगढ़ के स्थानीय खूबसूरत लोकेशन में फिल्म आने के साथ-साथ हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी के भव्य प्रांगण पर भी फिल्माई जाएगी छत्तीसगढ़ फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो की भव्यता को देखकर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री व मीडिया में अभी से भारी चर्चा का दौर प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ के आम दर्शकों के मन में भी इस फिल्म को लेकर अभी से जिज्ञासा व इंतजार शुरू हो गया है।

फिल्म का संगीत छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक ख्याति प्राप्त गायक व संगीतकार सुनील सोनी द्वारा दिया गया है। मेकअप व कॉस्टयूम डिजाइन में विलास राव जी अपनी भूमिका अदा करेंगे।

इस मुहूर्त शॉट के अवसर पर कलाकार धर्मेंद्र चौबे, उपासना वैष्णव, हेमलाल कौशल, पप्पू चंद्राकर, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण कुंभकार, अर्जुन परमार, विनायक अग्रवाल सहित एम आर डेवलपर्स के सभी स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व सिद्धस्त कैमरामैन श्री तोरण राजपूत इस पूरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…