• June 13, 2023

खमरिया में बीच रोड कब्जा, प्रशासनिक महकमें को खुला चैलेंज, हाई कोर्ट के आदेश पर भी कब्जा नहीं हटा, जनदर्शन में शिकायत

खमरिया में बीच रोड कब्जा, प्रशासनिक महकमें को खुला चैलेंज, हाई कोर्ट के आदेश पर भी कब्जा नहीं हटा, जनदर्शन में शिकायत

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा जिले के खमहरिया में एक व्यक्ति द्वारा प्रशासनिक महकमें को खुला चैलेंज दिया जा रहा है। उसके द्वारा बीच सड़क कब्जा किया गया है। पिछले 5 सालों से यह कब्जा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसे लेकर मांग की। इतना ही नहीं तहसील, फिर एसडीएम फिर कलेक्टर, उपायुक्त, आयुक्त से लेकर हाई कोर्ट तक मामला पहुंचा। हर जगह कब्जा हटाए जाने आदेश पारित हुआ। बावजूद कब्जा अब तक नहीं हटा। इसे लेकर गांव के भागवत साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने जनदर्शन में इस पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति विशेष द्वारा सड़क की जगह पर कब्जा कर रखा है। इसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है। अब हाई कोर्ट डबल बेंच में याचिका दायर किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमने केविएट भी लगा रखा है। ताकि कोर्ट में दायर याचिका के मामले में हमें भी सुना जाए। इधर हाई कोर्ट से कार्रवाई का आदेश महीनेभर पहले जारी हुआ है, लेकिन तहसीलदार द्वारा अब तक इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…