• June 21, 2023

मारो में बकरी चोरी करने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

मारो में बकरी चोरी करने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नांदघाट थाना अंतर्गत मारो में बकरी चोरी की कोशिश करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों से एक गाड़ी भी जब्त की गई। बैसाखु साहू पिता मंतराम साहू उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं. 13 नगर पंचायत मारो चौकी मारो थाना नांदघाट ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि बैसाखू का लड़का साहिल अपने साथी लक्ष्मण ध्रुव के साथ देवरहा तालाब खार पास बकरी चरा रहा था। करीब दोपहर 02.00 बजे लक्ष्मण ध्रुव दौड़ते चिल्लाते घर आया और बताया कि कोई अज्ञात तीन व्यक्ति एक सफेद छोटे चार पहिया गाड़ी में बकरा बकरी का चोरी करने के लिए भर रहे है। तब वह अपने साथी/गामीणों के साथ घटना स्थल पर जाकर देखा। एक सफेद छोटे चार पहिया गाड़ी को छोड़कर तीन अज्ञात व्यक्ति भाग गये। गाड़ी से बकरा बकरी को नीचे उतारा जो 13 नग बकरा, बकरी भरने कि रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 132/2023 धारा 379,511,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस चौकी मारो प्रभारी एवं चौकी स्टाफ को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण में अज्ञात आरोपी पतासाजी विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि नारायणपुर बस स्टैण्ड पर तीन अज्ञात व्यक्ति घुम रहे है की सूचना पर मौके पर पहुचकर तीनो से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया।

आरोपीगण ओमप्रकाश वर्मा ऊर्फ मुलचंद वर्मा पिता खेमुवर्मा उम्र 31 साल, राकेश गोस्वामी पिता रमेश गोस्वामी उम्र 33 साल, साकिनान रूवाबांधा थाना सेक्टर 07 मिलाई जिला दुर्ग, सेख कययूम पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 35 साल साकिनान वार्ड 24 संतोषीपारा कैम्प-2 मिलाई-1 जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। सीजी 07 एम 9789 वाहन जब्त किया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…