• June 21, 2023

नवागढ़ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकली, भाजपा एससी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जगजीवन खरे प्रमुख रूप से शामिल हुए

नवागढ़ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकली, भाजपा एससी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जगजीवन खरे प्रमुख रूप से शामिल हुए

ट्राई सिटी। एक्सप्रेस। न्यूज

नवागढ़ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई इसी तारतम्य में नवागढ़ रोड के स्थित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद विशेष रूप से सजाए गए रथ में भगवान जगन्नाथ व भाई बलभद्र के साथ बहन सुभद्रा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ, जगजीवन खरे समेत मोहल्ले एवं ग्रामवासियों ने रथ की परिक्रमा लगाई। जिसके बाद जयकारों की गूंज के साथ रथ खींचने के लिए भारी संख्या में लोग उत्साहित दिखे । एवं ग्राम के अन्य नागरिकगण,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान नगर पंचायत से रथ यात्रा नृत्य पार्टी द्वारा ढोल,तासे और मांदर की थाप पर शानदार प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ की निकल रही यात्रा में शामिल होने लोग उत्साहित नजर आए। लोग अपने घरों के सामने आरती की थाल धूप,अगरबत्ती लेकर भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के स्वागत के लिए सड़कों किनारे खड़े हुए थे। यह यात्रा शहर के तीन मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष नवागढ़ में भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है।जिसमें कई महीनों पूर्व से ही रथ के निर्माण में कारीगर लगे होते हैं और आकर्षक रूप से रथ को सजाया जाता है।
वहीं शहर में रथयात्रा के महापर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। एवं आवागमन बाधित ना होने को लेकर विशेष इंतजामात किए गए थे।नवागढ़ में हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ जी के रथ यात्रा जिसमें भाजपा नेता डॉ, जगजीवन खरे ने हुई शामिल का महापर्व भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई इसी तारतम्य में नवागढ़ रोड के स्थित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद विशेष रूप से सजाए गए रथ में भगवान जगन्नाथ व भाई बलभद्र के साथ बहन सुभद्रा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ, जगजीवन खरे समेत मोहल्ले एवं ग्रामवासियों ने रथ की परिक्रमा लगाई। जिसके बाद जयकारों की गूंज के साथ रथ खींचने के लिए भारी संख्या में लोग उत्साहित दिखे । एवं ग्राम के अन्य नागरिकगण,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान नगर पंचायत से रथ यात्रा नृत्य पार्टी द्वारा ढोल,तासे और मांदर की थाप पर शानदार प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ की निकल रही यात्रा में शामिल होने लोग उत्साहित नजर आए। लोग अपने घरों के सामने आरती की थाल धूप,अगरबत्ती लेकर भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के स्वागत के लिए सड़कों किनारे खड़े हुए थे। यह यात्रा शहर के तीन मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।

 

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष नवागढ़ में भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है।जिसमें कई महीनों पूर्व से ही रथ के निर्माण में कारीगर लगे होते हैं और आकर्षक रूप से रथ को सजाया जाता है।
वहीं शहर में रथयात्रा के महापर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। एवं आवागमन बाधित ना होने को लेकर विशेष इंतजामात किए गए थे।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…