• June 23, 2023

ट्रक ने बाइक सवार तीन को ठोकर मारी, महिला की मौत, दो घायल

ट्रक ने बाइक सवार तीन को ठोकर मारी, महिला की मौत, दो घायल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पोटिया चौक पर दारू भट्‌टी के पास आज शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा ने दो बाईक सवारों और कार को ठोकर मार दी जिसके कारण दुर्घटना में एक महिला ज्योति साहू की मौत हो गई। जबकि कोमेश साहू और महेश साहू घायल हो गए। महेश साहू वार्ड 44 के निवासी हैं।

 

कसारीडीह वार्ड पार्षद के उपचुनाव में प्रचार कर रहे विधायक अरुण वोरा को इसकी खबर मिलते ही वे फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वोरा ने घटनास्थल का जायजा भी लिया। घायलों को अस्पताल लाने के बाद वोरा डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने जुटे रहे।

 

 

वोरा ने कलेक्टर-एसपी से चर्चा की

पोटिया चौक पर घटनास्थल में सैकड़ों नागरिकों की भीड़ मौजूद थी। नागरिकों ने वोरा से दारू भट्‌टी हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वोरा ने इन मांगों के मद्देनजर कलेक्टर और एसपी से चर्चा करते हुए तत्काल उचित पहल करने कहा है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…