• June 23, 2023

अमित शाह के दुर्ग प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

अमित शाह के दुर्ग प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

*बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में काले झंडे दिखाने का किया प्रयास*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान दुर्ग में प्रस्तावित सभा के समीप दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष जयंत देशमुख के संयुक्त नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने गृहमंत्री के दौरे का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। 9 वर्ष पूर्व केंद्र की सत्ता में आई मोदी सरकार के वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से आक्रोशित युवा काले कपड़ों में काले झंडे दिखाने निकले थे जहां जेल तिराहे के समीप पुलिस बल से उनकी जमकर झुमा झटकी हुई व दोनो अध्यक्षों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा मुद्दा विहीन है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल देश विदेश में चर्चित हो रहा है वहीं जयंत देशमुख ने कहा कि प्रदेश के साम्प्रदायिक सौहाद्र को खराब करने का भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। चार वर्ष की गहरी नींद से जागने के बाद चुनावी वर्ष में केंद्रीय नेताओं की सक्रियता भाजपा के हार का डर प्रदर्शित कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है झूठ और जुमलों से जनता अब अनजान नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा एवं प्रदेश सचिव अकाश मजूमदार व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गोल्डी कोसरे,राजा अली, महासचिव पृथ्वी चंद्राकर,राहुल राजपूत, राहुल गोस्वामी,अमोल जैन,यश बाकलीवाल,ऋषभ जैन,शुभम रत्नाकर,अनिल सोनी, पुष्पेंद्र साहू,अहमद चौहान,दीप सरस्वत,लव चक्रधारी,विक्रांता ताम्रकार, रामा वर्मा, यशवंत देशमुख, कुमार निषाद ,सत्य प्रकाश कौशिक, दीपक जैन ,अंकित साहू कैलाश देवांगन जनार्दन साहू ,चंद्रमोहन गबने एवं अन्य उपस्थित थे ।

 


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…