• June 23, 2023

31 जुलाई तक करा सकते हैं राशनकार्ड में ई-केवाईसी

31 जुलाई तक करा सकते हैं राशनकार्ड में ई-केवाईसी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। शासन के निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजनांतर्गत जिले के सभी राशनकार्ड हितग्राहियों का ई-केवाईसी ई-पॉस उपकरण के जरिए किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में प्रचलित 258249 राशनकार्डों के 920395 सदस्यों के विरूद्ध 563051 सदस्यों का ई-केवाईसी किया गया है, जिसमें से 464126 सदस्यों का ई-केवाईसी में सत्यापन की कार्यवाही लंबित है एवं 97843 सदस्यों का सत्यापन हो चुका है।
शासन द्वारा ई-केवायसी हेतु अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई थी, जिसमें राशनकार्डधारियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए ई-केवायसी की समय-सीमा में 31 जुलाई 2023 तक वृद्धि की गई है। ई-केवायसी के दौरान खाद्यान्न वितरण निरंतर जारी रहेगा। ई-केवायसी करवाने के लिए हितग्राही अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकान अथवा जिले की किसी भी उचित मूल्य की दुकान में आधार नंबर व राशनकार्ड नंबर के साथ उपस्थित होकर ई-पॉस उपकरण के माध्यम से करा सकते हैं।
ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अतः ई-केवायसी हेतु किसी भी उचित मूल्य दुकान संचालक/विक्रेता द्वारा राशि लिया जाना अथवा मांग किया जाना दंडनीय अपराध है। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। शासन द्वारा राशनकार्ड में ई-केवाईसी करने की समय-सीमा में 31 जुलाई 2023 तक की वृद्धि की गई है। जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है वे अपने समीपस्थ उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लेवें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…