• June 23, 2023

पदमी में चोरी की नीयत से घर घुसे 3 चोर, घरवालों के जागने से भागे, गांववालों ने पकड़ा, पीटा और पुलिस के हवाले किया

पदमी में चोरी की नीयत से घर घुसे 3 चोर, घरवालों के जागने से भागे, गांववालों ने पकड़ा, पीटा और पुलिस के हवाले किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राकेश सारथी पिता मोहित सारथी उम्र 42 साल  पदमी निवासी ने पुलिस चौकी देवरबीजा में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 जून की रात को वह लोग अपने घर में सोये हुए थे तो रात्री मे तीन व्यक्ति घर के अंदर चोरी करने के नियत से घर अंदर आ गये थे नींद खुलने पर वे तीनो लोग घर से भागे तो गांव के लोगो ने इन लोगो को पकड़े है और नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम मोनू नट उम्र 20 साल, जीवन नट उम्र 22 साल दोनो साकिन कुसमी, मन्तोष नट उम्र 21 साल साकिन खुडमुडी थाना बेमेतरा का रहने वाला बताये है। फिर इस संबंध मे गांव के कोटवार भजमन दास मानिकपुरी को बुलाकर बताये है ये लोग पकडे नही गये होते तो चोरी कर भाग जाते कि रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 316/2023 धारा 457,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मोनू नट, जीवन नट, मंतोष नट तीनो से पुछताछ करने पर पता चला की उक्त तीनो आरोपी पकडे नहीं जाते तो चोरी की अपराध की घटना अवश्य ही करते। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,

 


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…