• June 27, 2023

महादेव बुक और रेड्डी अन्ना बुक युवाओं को बना रहा शिकार, ऑनलाइन सट्टा फिर पकड़ाया, 7 गिरफ्तार

महादेव बुक और रेड्डी अन्ना बुक युवाओं को बना रहा शिकार, ऑनलाइन सट्टा फिर पकड़ाया, 7 गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महादेव एप और अन्ना रेड्डी एप से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्ग में फिर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार पकड़ा गया है। हर बार की तरह ऑन लाईन सट्टा के तार महादेव एप्प से जुड़े हैं। मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से बिलासपुर जिले में उनका एक अन्य ब्रांच संचालित होने की जानकारी मिली। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भापुसे) एवं बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भापुसे) के निर्देशन में पुलिस टीम ने बिलासपुर के राजकिशोर नगर पर एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादेव ब्रांच क्रमांक 121 एवं रेड्डी बुक क्रमांक 421 का संचालन कर रहे 07 आरोपियों को पकड़ा गया उक्त ब्रांच के आरोपियों के कब्जे से 04 नग लेपटॉप, 23 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना जामुल से की गई।

पकड़े गए आरोपी में
1 शैलेन्द्र सिंह पिता निर्मल सिंह उम्र 27 साल निवासी शांति नगर स्ट्रीट नम्बर 21 सुपेला भिलाई।
2 जसवंत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 32 साल निवासी शांति नगर सुपेला भिलाई।
3 रोषन सिंह पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 28 साल निवासी क्वा.नं. 18 जी सेक्टर 04 स्ट्रीट 32 भिलाई।
4 निलेष कुमार पिता ओम प्रकाश साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम सोनहट जिला कोरिया।
5 मनीष टारोन पिता जगदीश टारोन उम्र 34 साल निवासी एमआईजी 1/125 भिलाई।
6 भूपेन्द्र कुमार पिता इंदल सिंह उम्र 22 साल निवासी क्वा.नं.21 स्ट्रीट 01 ब्लॉक 2 सेक्टर 05 भिलाई।
7 दीपक सिंह पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम इदरीषपुर जिला बागपत उत्तर प्रदेश शामिल हैं।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…