• June 28, 2023

नवागढ़ में एक बाइक शो रूम का ताला तोड़कर 3 नई बाइक उड़ा ले गए चोर, पकड़े गए

नवागढ़ में एक बाइक शो रूम का ताला तोड़कर 3 नई बाइक उड़ा ले गए चोर, पकड़े गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नवागढ़ स्थित एक बाइक शो रूम का ताला तोड़कर चोर 3 नई बाइक चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बाइक बरामद की गई।

चोरी की घटना की सूचना नवनीत सिंह खुराना उम्र 39 साल निवासी वार्ड नं. 05 नवागढ़ ने पुलिस को दी। घटना 24 जून की रात 01.30 बजे से 02.30 बजे के मध्य की है। बाइक की कीमत करीब 2 लाख रूपये आंकी गई है। प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सतीश नेताम निवासी वार्ड नं. 11 शंकर नगर नवागढ दूसरे के खंडहर घर में मोटर सायकल छुपाकर रखा है कि सुचना पर सतीश नेताम को अभिरक्षा में लेकर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपने साथी प्रहलाद निषाद एवं छत्रपाल निर्मलकर के साथ मिलकर हीरो शो रूम नवागढ से तीन नग एचएफ डिलक्स मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 03 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 02 लाख रूपये बरामद किया गया।

आरोपियों में सतीश नेताम उम्र 23 साल, प्रहलाद निषाद पिता बनझुलवा निषाद उम्र 25 साल, क्षत्रपाल निर्मलकर उम्र 20 साल सभी तीनो निवासी नवागढ शामिल हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को सौंपी गई कमान, अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लंबे समय से चले आ रहा कमीशन का खेल खतरे में

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग निगम में पहली बार एक महिला आईएएस को आयुक्त के पद…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस…
सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा; खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण…