• June 29, 2023

संभाग आयुक्त कावरे एक्शन मोड में, वर्षामापी यंत्र नहीं मिलने पर पटवारी सस्पेंड, एसडीएम, तहसीलदार, आरआई को नोटिस

संभाग आयुक्त कावरे एक्शन मोड में, वर्षामापी यंत्र नहीं मिलने पर पटवारी सस्पेंड, एसडीएम, तहसीलदार, आरआई को नोटिस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ और नांदघाट तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वे वर्षामापी यंत्र देखने संबलपुर भी पहुंचे। जहां यंत्र गायब था। इस लापरवाही के सामने आने पर उन्होंने पटवारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। वहीं एसडीएम, तहसीलदार और आरआई को नोटिस जारी किया है। कावरे वर्षामापी केंद्र संबलपुर भी पहुंचे। जहां उन्होंने अव्यवस्था देख जिम्मेदारों को जमकर फटकार भी लगाई।

मिली जानकारी के मुताबी नवागढ़ के कार्यालयों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे।
संभागायुक्त द्वारा सर्वप्रथम तहसील कार्यालय नांदघाट का निरीक्षण किया गया, जहां न्यायालय में 112 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 05 लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ में कुल 155 प्रकरण लंबित पाए गए एवं न्यायालय तहसीलदार नवागढ़ में 48 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 04 लंबित प्रकरण पाए गए साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार नवागढ़ में कुल 111 प्रकरण लाबित पाए गए जिसमे त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित आधिकारियों को दिए साथ ही अनुविभागीय अधिकारी उमाशंकर बंदे को निर्देशित किया की वें अपने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समय समय पर जांच करें। कावरे ने बटवारा, नामांतरण, सीमांकन के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों में लंबित होने का कारण आवाश्यक रूप से दर्ज किए जाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय नवागढ़ के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका नही होने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार नांदघाट केआर वासनिक को निर्देशित किया कि सभी टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से हो। कार्यालय तहसीलदार नांदघाट में 1200 निर्णित प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं किए जाने पर संबंधित कर्मचारी श्री दानेंद्र कुमार मारकंडे सहायक ग्रेड 02 की वेतन वृद्धि रोकी गई एवं दस्तावेजों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश भी दिए। कावरे ने संबलपुर स्थित वर्षामापी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वर्षामापी यंत्र नही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटवारी टुमन लाल बंजारे के निलंबन हेतु आदेश दिया साथ ही उमाशंकर बंदे अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़,  केआर वासनिक तहसीलदार नांदघाट एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक उदेराम शेंडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…