• June 30, 2023

वार्ड 42 में तीसरी बार गीते परिवार का कब्जा

वार्ड 42 में तीसरी बार गीते परिवार का कब्जा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

क्रमांक 42 सुभाष नगर में सम्पन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गीते ने 647 मतों से प्रचंड जीत हासिल की है। जेआरडी स्कूल में काउंटिंग के नतीजे घोषित होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक अरुण वोरा को फोन कर बधाई दी। वोरा ने कहा कि पूरे प्रदेश को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा है। वार्ड 42 में मिली जीत भूपेश पर भरोसे की मुहर है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार प्रदेश में हुए लगभग सभी निगम-निकाय चुनावों के अलावा उपचुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया है।

वोरा ने कहा कि दुर्ग शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 700 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की है जिसका सदुपयोग कर शहर के हर कोने में विकास कराया जा रहा है। जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम लगातार प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कर रहा है। वोरा ने जीत का श्रेय सीएम के नेतृत्व में चल रही शासन की योजनाओं को दिया और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि वार्ड 42 में पूर्व पार्षद प्रकाश गीते की माता मनी गीते के आकस्मिक निधन के बाद उपचुनाव हुए। उपचुनाव में प्रीति गीते ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत का परचम लहराया।

कांग्रेस की प्रीति गीते को कुल 1391 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कांता साहू को 744 वोट मिले। इस तरह कुल 647 वोट से प्रीति गीते विजयी हुई।


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…