• July 4, 2023

2 साल से बारदाना का पैसा और 7 माह से राशन दुकानों में कमीशन नहीं मिला, ऐसी शिकायत लेकर जन चौपाल पहुंचे ग्रामीण

2 साल से बारदाना का पैसा और 7 माह से राशन दुकानों में कमीशन नहीं मिला, ऐसी शिकायत लेकर जन चौपाल पहुंचे ग्रामीण

  1. ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा – कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी ने आज सोमवार को जनचौपाल में आम नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुने और उन आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी से संपर्क कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनचौपाल में 61 नागरिकों ने अपर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए।
आज जनचौपाल में इसके अलावा आर्थिक सहायता प्रदान करने, अतिक्रमण हटाने, आबादी आवासीय पट्टा दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पेंशन राशि दिलाने, नक्शा बटांकन त्रुटि सुधार करने, नया ट्रांसफार्मर लगवाने, नया राशनकार्ड बनवाने, जमीन का मुआवजा राशि दिलाने, सड़क निर्माण हेतु आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने, शौचालय निर्माण की राशि प्रदाय करने, आपदा में मकान क्षतिग्रस्त की राशि दिलाने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

बड़ी संख्या में ग्रामीण शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, देखिए उनकी समस्याएं

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,

 

 

 

 

 

 

 


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…