• July 5, 2023

मोदी के आगमन से पहले राजेंद्र ने किया सवाल – शाह, राजनाथ, नड्डा ने महंगाई, बेरोजगारी जैसी देशव्यापी समस्या पर एक शब्द भी नहीं कहा … क्या मोदी रायपुर में इन मुद्दों पर कुछ बोलेंगे ?

मोदी के आगमन से पहले राजेंद्र ने किया सवाल – शाह, राजनाथ, नड्डा ने महंगाई, बेरोजगारी जैसी देशव्यापी समस्या पर एक शब्द भी नहीं कहा … क्या मोदी रायपुर में इन मुद्दों पर कुछ बोलेंगे ?

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

मणिपुर हिंसा पर पूरा देश पीएम मोदी से मांग रहा जवाब ? कुछ तो बोलें पीएम मोदी

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास से पहले कई सवाल किये हैं। राजेंद्र ने कहा कि क्या पीएम मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर क्या कोई बयान देंगे ? क्या मोदी महंगाई और बेरोजगारी से जूझते देशवासियों को किसी राहत भरी नीति की घोषणा करेंगे। पीएम को यह भी बताना चाहिए कि कोरोना काल में घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज से छत्तीसगढ़ को क्या मिला ?

राजेंद्र ने कहा कि ताजा रिपोर्ट में बेरोजगारी दर फिर बढ़ी है। इससे पहले जारी हुए एक अन्य रिपोर्ट में महंगाई दर भी बढ़ी थी। पिछले 9 साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई नीति नहीं बनाई जिससे महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण पाया जा सके। महंगाई कम करने और बेरोजगारी दूर करने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रहे।

मोदी सरकार ने जितनी भी नीतियां बनाई है, उनसे एससी-एसटी, ओबीसी वर्गों समेत किसानों, महिलाओं, युवाओं को राहत नहीं मिली बल्कि इन वर्गों के खिलाफ नीतियां बनाई गई। नोटबंदी, जीएसटी लागू करने का ही यह नतीजा है कि बेरोजगारी दर साढ़े 8 प्रतिशत हो गई है। निरंतर महंगाई का ग्राफ बढ़ रहा है।

यह देश का दुर्भाग्य है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को छोड़कर धर्म और जातपांत की बातें करते रहे। इससे साफ हो गया है कि भाजपा नेताओं को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। इधर-उधर की बातें करने की बजाय पीएम नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि देश की जनता को महंगाई से राहत कब मिलेगी और देश में बेरोजगारी कब दूर होगी?

 

-0-0-0-


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…