• July 7, 2023

पड़कीडीह स्कूल में बालिका से बर्तन साफ कराए जा रहे थे, मध्यान्ह भोजन में पूरी बनाने के लिए एक्सपायर हो चुके आटे का उपयोग

पड़कीडीह स्कूल में बालिका से बर्तन साफ कराए जा रहे थे, मध्यान्ह भोजन में पूरी बनाने के लिए एक्सपायर हो चुके आटे का उपयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा-  मध्यान्ह भोजन बनाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पड़कीडीह में बालिका से बर्तन साफ कराए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मध्यान्ह भोजन के लिए जो पूरी तैयार की जा रही थी, उसमें एक्सपायर हो चुके आटे का इस्तेमाल किया जा रहा था।अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी सुरुचि सिंह बीते बुधवार को ग्राम पंचायत पड़कीडीह के प्राथमिक स्कूल पहुँची थीं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में संचालित मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जाँची जिसमें गम्भीर लापरवाही पाई गई। स्कूल की बालिका से मध्यान्ह भोजन में उपयोग किए गए बर्तन साफ करवाया जा रहा था। वहीं पूड़ी बनाने हेतु उपयोग किये गए आटे के पैकेट में एक्सपायरी डेट जून 2023 अंकित पाया गया। शाला परिसर एवं भोजन कक्ष में साफ-सफाई संतोषजनक नही पाए जाने से संस्था प्रमुख को शाला व्यस्था दुरुस्त करने निर्देशित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने स्कूल के बच्चों से पठन-पाठन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को अच्छा वातावरण मिले। शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल आये। रसोई घर और  खासकर शौचालय की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौसमी बीमारी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बीएमओ से समन्वय बनाकर बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराये और अविभावकों को भी जागरूक करें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे को लेकर बेमेतरा कलेक्टर से की गई शिकायत

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       वार्ड नंबर 8 बेमेतरा के रोशन दत्ता ने कलेक्टर से की…
 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर दी प्रतिक्रिया

 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समस्त ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, जिला समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम, ने संयुक्त रूप…
शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम

शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। सावन के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर आज शिवनाथ…