• July 10, 2023

भ्रष्टाचार से जुड़े इन 5 सवालों का जवाब दीजिये प्रधानसेवक जी : राजेंद्र साहू

भ्रष्टाचार से जुड़े इन 5 सवालों का जवाब दीजिये प्रधानसेवक जी : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भ्रष्टाचार से जुड़े इन 5 सवालों का जवाब दीजिये प्रधानसेवक जी : राजेंद्र साहू

– विपक्ष पर आरोप लगाने वालों के दामन में लगे अनगिनत दाग

– करप्शन के आरोपों पर चुप्पी का राज क्या है ?

– नोटबंदी से न काला धन मिला, न महंगाई कम हुई, न भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार खत्म हुआ

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर 5 सवाल किये हैं। राजेंद्र ने कहा कि छोटे-छोटे प्रदेशों में जाकर दूसरे दलों की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचार पर मौन क्यों साध लेते हैं ? उनकी चुप्पी का राज क्या है ?

प्रधानसेवक से 5 सवाल

1. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी की शेल कंपनियों का जिक्र किया गया है। इसमें लगाए गए 20 हजार करोड़ रुपए किसके थे ? कहां से आई ये रकम ? ये बड़ी राशि किसने दी ? इस मुद्दे को उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवाल का जवाब दीजिये प्रधानसेवक जी।

2. कोरोना काल में छोटे व्यवसाइयों, लघु उद्योगों को राहत देने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी। यह राशि आखिर गई कहां ?

3. कोरोना काल में स्तरहीन मानदंडों के करोड़ों रुपए के पीपीई किट, वेंटिलेटर आदि की खरीदी के आरोपों पर चुप्पी का राज क्या है ?

4. नोटबंदी से न आतंकवाद खत्म हुआ न नक्सलवाद पर अंकुश लगा। नोटबंदी के दौरान हुए नए नोट की छपाई पर हजारों करोड़ रुपए बर्बाद हुए। उलटे हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप भी लगे। इन आरोपों पर पीएम मौन क्यों हैं ?

5. दूसरे दलों पर आरोप लगाने वाले प्रधानसेवक क्या भाजपा के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम हेलिकाप्टर खरीदी घोटाले में आने पर इतने साल से चुप क्यों हैं ? छत्तीसगढ़ में हुए नान घोटाले में पकड़ी गई ड़ायरी में सीएम मैडम का उल्लेख है। क्या प्रधानसेवक बताएंगे कि – सीएम मैडम कौन हैं ?

राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का कीचड़ उछालकर प्रधानसेवक खुद को बेदाग साबित नहीं कर सकते। पूरा देश भ्रष्टाचार के इन सवालों का जवाब बीते कई वर्षों से मांग रहा है। पीएम को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। जवाब न दिया तो मिलीभगत के आरोप ही पुष्ट होंगे।

 


Related News

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे को लेकर बेमेतरा कलेक्टर से की गई शिकायत

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       वार्ड नंबर 8 बेमेतरा के रोशन दत्ता ने कलेक्टर से की…
 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर दी प्रतिक्रिया

 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समस्त ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, जिला समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम, ने संयुक्त रूप…
शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम

शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। सावन के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर आज शिवनाथ…