• July 11, 2023

तेंदुभाठा में भीषण जल संकट, जहां पानी टंकी बनाना तय किया वहां कब्जा, सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाया जाए

तेंदुभाठा में भीषण जल संकट, जहां पानी टंकी बनाना तय किया वहां कब्जा, सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाया जाए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत केशतरा के आश्रित ग्राम तेन्दुभाठा में पानी संकट का मामले सामने आया है। पानी संकट को दूर करने गांव की सरपंच राजश्री पटेल लगातार शासन प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। तेंदुभाठा में जिस जगह पर पानी की टंकी बनाना प्रस्तावित किया गया है, वहां की समस्त शासकीय भूमि पर अवैध बेजा कब्जा है।

सरपंच ने कहा कि तेंदुभाठा में जलजीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए पीएचई ठेकदार एवं मेरे पति कुलदीप सिंह एवं पंचायत के उप सरपंच द्वारा पानी टंकी निर्माण हेतु स्थल देखने गये थे। किन्तु ग्राम के व्यक्तियों के द्वारा स्थल पर अवैध रूप से बेजा कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण ग्राम वासियों के द्वारा पानी टंकी निर्माण हेतु मना कर दिया गया। गत वर्ष भी इस जगह पर पौधे लगाने की कार्ययोजना बनाई गई, लेकिन पौधे नहीं लगने दिए गए। सरपंच ने कहा कि  मैंने कई बार गाँव वालो को शासकीय जमीन से बेजा कब्जा हटाने का बात कही लेकिन गाँव वालो ने हमेशा मना कर दिया और कहा कि यदि बेजा कब्जा हटाना है, तो सभी का हटाओं और तुम अकेला बेजा कब्जा नहीं हटा सकते हो। सरपंच ने मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए। तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए जाएं, अन्यथा उन्हें मजबूरन कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठना पड़ेगा, इसके बाद की सारी जिमीदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे को लेकर बेमेतरा कलेक्टर से की गई शिकायत

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       वार्ड नंबर 8 बेमेतरा के रोशन दत्ता ने कलेक्टर से की…
 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर दी प्रतिक्रिया

 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समस्त ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, जिला समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम, ने संयुक्त रूप…
शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम

शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। सावन के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर आज शिवनाथ…