• July 12, 2023

आमजन के बीच विधायक,महापौर,आयुक्त एवं पर्यावरण प्रभारी ने दादा-दादी नाना-नानी पार्क में निशुल्क पौधों का किया वितरण

आमजन के बीच विधायक,महापौर,आयुक्त एवं पर्यावरण प्रभारी ने दादा-दादी नाना-नानी पार्क में निशुल्क पौधों का किया वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-आमजन के बीच विधायक,महापौर,आयुक्त एवं पर्यावरण प्रभारी ने दादा-दादी नाना-नानी पार्क में निशुल्क पौधों का किया वितरण

दुर्ग/ वन होम वन ट्री नगर निगम की ओर से पर्यावरण जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा द्वारा दादा दादी-नाना नानी पार्क में सुबह मॉर्निंग वॉक में आए शहर के विभिन्न इलाके के आमजन के बीच निःशुल्क पौधा वितरण किया गया। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में भी पौधा वितरण किया गया। निगम द्वारा शहर ने निरन्तर निशुल्क पौधे बांटे जाएंगे। उद्यान प्रभारी अनिल सिंह द्वारा पौधा वितरण में सहयोग करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अभियान शुरू किया गया है। आज लगभग 349 छायादार, फलदार एवं इमारती पौधा का वितरण किया गया। इधर इस दौरान विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण पेड़ पौधों की कमी है। उन्होंने ये भी कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ पौधों की कमी के कारण ऑक्सीजन लेबल भी कम होता जा रहा है।इस अवसर पर उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के अलावा नागरिकगण मौजूद रहें।


Related News

एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा राष्ट्रीय ध्वज

एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा भिलाई दुर्गमें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के…
एक बार बिक चुकी जमीन दुबारा नामांतरण कराकर मनोज ने 35 लोगो को बेचा, खरीददारों की जमीन की हो सकती है रजिस्ट्री शून्य

एक बार बिक चुकी जमीन दुबारा नामांतरण कराकर मनोज ने 35 लोगो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फ र्जीवाड़े का बड़ा खेल चल रहा…
मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…