• July 15, 2023

गृहमंत्री के गृहजिले में लगातार चोरियां, मालवीय नगर में मध्यानी परिवार के घर चोरी, इससे पहले भंडारी निवास और महेश्वरी ट्रेडर्स में भी चोरी

गृहमंत्री के गृहजिले में लगातार चोरियां, मालवीय नगर में मध्यानी परिवार के घर चोरी, इससे पहले भंडारी निवास और महेश्वरी ट्रेडर्स में भी चोरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गृहमंत्री के गृहजिले में लगातार चोरियां, मालवीय नगर में मध्यानी परिवार के घर चोरी, इससे पहले भंडारी निवास और महेश्वरी ट्रेडर्स में भी चोरी
ट्राईसिटी एक्सप्रेसर। न्यूज
शहरवासियों की संपत्तियों की सुरक्षा में चोरों की सेंध लगा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृहजिले दुर्ग में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सीसीटीवी कैमरों में ऐसे चोरों की पहचान के बाद भी चोरी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है। शनिवार की सुबह मालवीय नगर निवासी सुनील मध्यानी के निवास में चोरी के प्रयास हुए। सुनील कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी  दिवंगत स्व. प्रताप मध्यानी के पुत्र हैं। चोरी दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए, एक तरफ से बालकनी में पहुंचाया। उसने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई गई है। इससे दो दिन पहले आर्य नगर निवासी दिवंगत विक्की भंडारी के घर पर भी चोरी की घटना हुई। चोर क्या कुछ सामान लेकर भागे, अब तक इसका आकलन नहीं किया जा रहा है। इसके पूर्व महेश्वरी ट्रेडर्स में भी चोरी हुई, लेकिन उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। इस प्रकार तीन दिन में तीन चोरियों की घटना सामने आ चुकी है। इससे पहले भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आते रही हैं, लेकिन पुलिस पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। शनिवार की सुबह हुई चोरी के बात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को खंगाला, इसके बाद मौके से सीटीटीवी फुटेज लेकर टीम रवाना हो गई। बताया गया है कि चोरी कुछ नकद लेकर फरार हुआ है। बहरहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर पकड़ा जाएगा। सीसीटीवी की मदद से मिले फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ऐसे चोरों द्वारा लगातार घर के आसपास की रैकी की जा रही है। रैकी के बाद आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने पॉश कॉलोनी के रहवासियों से अपील की है कि वे ज्यादा सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आते ही इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। इधर पुलिस ने पॉश इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…