• July 15, 2023

अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क मिलेगी लकड़ी एवं कंडा, महापौर की घोषणा ने लिया मूर्तरूप

अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क मिलेगी लकड़ी एवं कंडा, महापौर की घोषणा ने लिया मूर्तरूप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, हरनाबांधा मुविधाम, उरला, रायपुरनाका,पोटिया पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जावेगा लकड़ी एवं कंडा:

दुर्ग 15 जुलाई 2023 नगर पालिक निगम, दुर्ग ! नगर पालिक निगम द्वारा विधायक अरूण वोरा के मार्ग दर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा अंतिम संस्कार के समय निःशुल्क लकड़ी एवं कण्डा दिये जाने की घोषणा बजट की सामान्यसभा अनुसार आज से प्रारंभ कर दिया गया है।अंतिम संस्कार के दौरान सभी वर्गों को निःशुल्क लकड़ी एवं कण्डा प्रदाय किये जाने से मृतक परिवार को कॉफी सुविधा इस योजना से मिलेगी। योजना का लाभ नगर निगम दुर्ग के निवासरत मृतक के परिवार को मिलेगा।महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा गरीब लोगो को होने वाली परेशानियों को देखते हुए निःशुल्क लकड़ी कंडा उपलब्ध कराना उनकी दूर दृष्टि एवं जनहित में सोच को दर्शाता है।नगर निगम द्वारा इस संबंध में निविदा जारी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है दाह संस्कार के दौरान प्रत्येक शव पर 2200/- का खर्च आवेगा । शव दाह हेतु 3 क्विंटल लकड़ी एवं 200 नग कण्डा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, हरनाबांधा मुक्तिधाम में ठेकेदार द्वारा लकड़ी एवं कण्डा की व्यवस्था रखा जावेगा।शेष स्थानो पर उरला, रायपुरनाका, पोटियाकला मुक्तिधाम के लिए आवश्यकतानुसार मांग आने पर तत्काल उपलब्ध कराया जावेगा।उक्त मुक्तिधाम में निगम के कर्मचारी द्वारा कूपन जारी किया जावेगा जिसके आधार पर ठेकेदार लकड़ी एवं कण्डा उपलब्ध कराया जावेगा । जिसके लिए निविदाकार या ठेकेदार एक रजिस्टर संधारित करेगा जिसमें मृतक का नाम, पिता का नाम, पता तथा मोबाईल नंबर दर्ज रहेगा।जिसमें निगम द्वारा कूपन का नंबर उल्लेखित करेगा महापौर की महत्वकांक्षी घोषणा का अति शीघ्र क्रियान्वयन हेतु नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए थे के परिपालन में जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी ने निविदा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर महापौर की घोषणा को सफल बनाने का प्रयास किया गया।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…