• July 18, 2023

काला मोती ठगी मामले में युवा मोर्चा ने आरोपी की संपत्ति कुर्क कर लोगो के पैसा दिलाने की मांग

काला मोती ठगी मामले में युवा मोर्चा ने आरोपी की संपत्ति कुर्क कर लोगो के पैसा दिलाने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

काला मोती ठगी मामले में युवा मोर्चा ने आरोपी की संपत्ति कुर्क कर लोगो के पैसा दिलाने की मांग

विगत वर्ष बिहार के आरोपी द्वारा दुर्ग के लोगो को रोजगार देने के नाम से हजारों महिलाओं को ठगा गया था जिसमे मोती माला गूथने के नाम से महिलाओं से एडवांस बतौर 2500रुपया प्रति महिला जमा करवा कर करोड़ो रुपया इकठ्ठा कर आरोपी कंपनी का संचालक फरार हो गया था, महिलाओं के प्रर्दशन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया आरोपी को दूसरे राज्य से पुलिस ने गिरफ्तार भी किया आरोपी ने ठगी के रकम से गाड़ी बंगला और भी संपत्ति खरीदा है जिसकी पूरी जानकारी प्रशासन को है युवा मोर्चा के नेता नितेश साहू ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ठगी गई महिलाओं को आरोपी के संपत्ति को कुर्क कर पीड़ितो को रक़म वापस करवाना चाहिए,ठगी की शिकार महिला कमजोर वर्ग की हैं जिन्हें शासन प्रशासन के नाको तले ठगा गया है तो शासन प्रशासन को पहल करते हुए महिलाओं के रकम को वापस करवाना चाहिए आज दिनांक तक एक भी महिलाओं को कोई रकम वापस नहीं हुई हैं जल्द ही रकम वापस नही करवाया गया तो युवा मोर्चा पीड़ितो के साथ सड़क पर प्रर्दशन करेगी ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, राहुल पाटिल, चंद्रकांत साहू, नागेश कैशिक, मिंकू ताम्रकार, शुभम कोम्बे, हर्ष मोहोबिया, मोहित जैन, गोलू ठाकुर सहित अनेक युवा उपस्थित थे ।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…