• July 19, 2023

बिरनपुर में ऐसा क्या हुआ कि 100 दिन बाद भी धारा 144 लगाने की जरूरत पड़ रही: अरुण साव

बिरनपुर में ऐसा क्या हुआ कि 100 दिन बाद भी धारा 144 लगाने की जरूरत पड़ रही: अरुण साव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंगलवार को बिरनपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सांसद विजय बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने बिरनपुर घटना में मारे गए मृतक भुवनेश्वर साहू के परिवार जनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। और ईश्वर साहू को पार्टी की ओर से 11 लाख का चेक दिया। मृतक परिवार के लोगो को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस की प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आखिर बिरनपुर में ऐसा क्या हुआ था जो 100 दिन बाद भी यहां धारा 144 लगाए रखने की जरूरत पड़ रही है। गांव के भोलेभाले लोगों को फंसाने की साजिश की गई। प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। देखिए अरुण साव ने क्या कुछ कहा …

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…