• July 21, 2023

बड़ी घोषणाएं, छग के कर्मचारियों और अधिकारियों को सौगात की बारिश

बड़ी घोषणाएं, छग के कर्मचारियों और अधिकारियों को सौगात की बारिश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

-विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल से कर्मचारी/अधिकारियों ने की मुलाकात, महंगाई भत्ते में वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का ह्दय से आभार व्यक्त किया:

-छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता का किया एलान:

दुर्ग/ 20 जुलाई/नगर पालिक निगम के कर्मचारी/अधिकारियों ने आज गुरुवार को विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के कक्ष पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया।अधिकारी/कर्मचारियो ने विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल का पुष्प-गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया।इस मौके पर एमआईसी सदस्य संजय कोहले,दीपक साहू,भोला महोविया,हमिद खोखर, राजकुमार नारायणी,विजेंद्र भारद्वाज,पोषण साहू मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय कर्मियों के लिए 4 प्रतिशत डीए वृद्धि के साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने शासकीय कर्मियों के अतिरिक्त संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगी सहित सभी वर्गों के कर्मियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की। ऐसा पहली बार है कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा।इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में 4 फीसदी महंगाई भत्ते की राशि देने का निर्णय लिया है।अब राज्य के कर्मचारी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता प्राप्त करेंगे।इसके पहले भी 5 फीसदी महंगाई भत्ता देने के निर्णय पर अमल हुआ है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को समझ कर समय पर उचित निर्णय लेते हैं। यह मुख्यमंत्री की सहृदयता है।इस दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दी समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं। विधायक व महापौर को बधाई देने पहुँचे लेखाधिकारी राजकमल बोरकर,करण साहू,शुभम गोइर,चंदन मनहरे,शौएब अहमद,विनीत वर्मा,अनिल मनहरे,तपन यादव,हेमलता वर्मा, साक्षी चौहान, चित्ररेखा चंद्राकर, प्रिंसी शर्मा, शरद रत्नाकर, दामिनी भुवाल, आनंद करोसिया, योगेंद्र वर्मा, गंगाधर ठाकरे के अलावा कर्मचारी/अधिकारी मौजूद रहें।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…