• July 26, 2023

विधायक,महापौर,आयुक्त व सभापति ने निगम परिसर के मंदिर में किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

विधायक,महापौर,आयुक्त व सभापति ने निगम परिसर के मंदिर में किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-विधायक,महापौर,आयुक्त व सभापति ने निगम परिसर के मंदिर में किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

दुर्ग/24 नगर पालिक निगम परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवम सभापति राजेश यादव ने एमआईसी सदस्य,पार्षदो और नगर निगम अधिकारी/कर्मचारियो के बीच पूरे विधि विधान एवम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की आराधना कर रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुवात भगवान शंकर के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। शिव भक्तों ने व्रत रखा। सुबह निगम परिसर के दुर्गा मंदिर परिसर में शिवालय में भगवान शिव को जलार्चन कर पूजन अर्चन हुआ।भोलेनाथ को भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प,भांग धतूरा व प्रसाद चढ़ाया गया।श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। इस दौरान निगम परिसर के दुर्गा मंदिर में शिवालय जयकारे से गूंजते रहे।सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों के साथ विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की। शहर और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए भगवान शिव की रुद्राभिषेक कर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य संजय कोहले,दीपक साहू,अब्दुल गनी,जमुना साहू,पार्षद श्रद्धा सोनी,निर्मला साहू,अजय गुप्ता,रत्ना नारमदेव,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,गिरीश दिवान,संजय ठाकुर,राज कमल बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,जावेद अली,शुभम गोइर,राजू चंद्राकर,शशिकांत यादव, लता यादव,साक्षी वर्मा,योगेंद्र वर्मा,विनीत वर्मा,योगेश सूरे,रेखा कुर्रे,निकिता मिलिंद,ईश्वर वर्मा के अलावा शिव भक्तगण मौजूद रहें।


Related News

विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन

विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर…
अंतर्राष्टीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल, स्वामी आत्मानंद कन्या शाला खैरागढ़ में किया योग, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

अंतर्राष्टीय योग दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल, स्वामी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/इंग्लिश…
एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…