• July 26, 2023

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना के साथ अल्पसंख्यक कल्याण को लेकर भाजपा है गंभीर — जितेंद्र वर्मा*

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुमोदन एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, एवं फतेलाल वर्मा की अनुशंसा से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसफ ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है, जो निम्नानुसार है :-
चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष शेख फारुख चौधरी और मंडल महामंत्री सोहराब खान, अय्याज खान, कसारीडीह बोरसी मंडल अध्यक्ष शेख मतीम और महामंत्री फरीद मोहम्मद, उतई मंडल अध्यक्ष नवाब खान, मंडल महामंत्री इमरान तथा गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जैन होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पश्चात जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्षों के शासनकाल में अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लाई गई एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है। तीन तलाक की समाप्ति, अल्पसंख्यक मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ सभी अल्पसंख्यक समुदाय को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, कोरोनावायरस रोकथाम के लिए फ्री वैक्सीनेशन, किसान सम्मान निधि जैसे अनेकों योजनाओं का लाभ मिला है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना के साथ अल्पसंख्यक कल्याण को लेकर भाजपा गंभीर है। इन सारी उपलब्धियों को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने का जिम्मा मोर्चा का है।

नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में नजरुद्दीन खोखर, अमजद अली, गुरदीप सिंह, महेश कुमार जैन, एमआई कुरेशी, रजा खोखर, सैयद आसिफ अली, जाकिर खोखर, जमील खान, वसीम कुरेशी, कासिम अली, इस्टपाल भाटिया, इकराम कुरैशी, महेंद्र लोढ़ा, पवन जैन, तरसेम सिंह ढिल्लों, शेख शकील मोहम्मद, अनीश हाशमी, संपूर्ण सिंह सैनी, यासीन दीवान, सरफराज खोखर, नवीन पारख, ऐजी मैथ्यू, वैभव पटोरीया, साबिर गहलोत है।

 


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…