• July 26, 2023

मोटर पंप की टेस्टिंग व तत्काल डिस्पेज के लिए महापौर बाकलीवाल पुणे पहुँचे

मोटर पंप की टेस्टिंग व तत्काल डिस्पेज के लिए महापौर बाकलीवाल पुणे पहुँचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ।

नगर पालिक निगम विगत वर्षों से दुर्ग शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ाते जा रही थी जिसके निराकरण के लिए मोटर पंप की क्षमता को बढ़ाने के लिए नए मोटर पंप क्रय करने हेतु लागत 1 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त होते ही क्रय की कार्यवाही की गई जिसके अनुसार पानी की समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्वयं विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,एमआईसी दीपक साहू,भोला महोबिया,हामिद खोखर व उपअभियंता मोहित मरकाम के साथ किर्लोस्कर वाड़ी में किर्लोस्कर कम्पनी विज़िट कर मोटर पंप की टेस्टिंग व तत्काल डिस्पेच करवाने पुणे पहुचे है,कंपनी के मैनेजरों उदय सिंह जादव,जकारिया मुजावर द्वारा मोटर पंपो की जानकारी बताते हुए टेस्टिंग कराया गया।महापौर ने कंपनी को एक सप्ताह के भीतर नगर निगम दुर्ग पहुचने के निर्देश दिए है ताकि मोटर पंप पहुचते ही फिटिंग व टेस्टिंग कर चालू कर पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।शिवनाथ नदी स्थित 42 एमएलडी इंटरवेल में 50 एमएल डी के 6 मोटर के द्वारा शहर की टंकियों को भरा जाता है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के द्वारा शहर में लगातार जलप्रदाय की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 42 एमएलडी के लिए 4 पंपो का क्रय किया जा रहा है।जिसमे सप्लाई की क्षमता और भी बेहतर बढ़ेगी एवं टंकियों को 12 घंटे के भीतर भरने में मदद करेगी। जिससे शहरवासियों को पानी की परेशानी नही होगी। जानकारी के मुताबिक खरीदे जाने वाले मोटर पंपो की सप्लाई की क्षमता 520 एम3/घंटे, हेड 40.22 मीटर और अन्य अतिरिक्त आधुनिक क्षमताओं से परिपूर्ण है।पूर्व में 42 एमएलडी इंटेक वेल के 6 पंप 50 एचपी के है।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…