• August 3, 2023

विधायक अरुण वोरा व महापौर के हाथों 21 नए परिवारों को मिला अपना पक्का आवास

विधायक अरुण वोरा व महापौर के हाथों 21 नए परिवारों को मिला अपना पक्का आवास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम/प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस के तहत आज डाटा सेंटर सभागार में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आवास आबंटन किया गया।लॉटरी में सर्वप्रथम शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग जनों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल में आवास आबंटन किया गया।आज की लॉटरी के माध्यम पोटियाकला के 13, गोकुल नगर,पुलगांव के 04, सरस्वती नगर से 02 तथा क्रमश: गणपति विहार, मां कर्मा से 01,01 हितग्राही शामिल थे।महापौर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि अभी तक कुल 174 किरायेदार श्रेणी के परिवारों को आबंटन किया जा चुका है तथा मोर मकान मोर चिन्हारी (झुग्गी) वाले कुल 296 लोगों आबंटन किया जा चुका है।साथ ही साथ आवास ऋण हेतु अनुबंध करते हुए 10 हितग्राहियों को लगभग
30 लाख तक आवास ऋण उपलब्ध कराया गया है।फॉर्च्यून साइट में जल्द ही 07 और लोगों को आधिपत्य( चाबी) सौंपा जाएगा।कार्यक्रम में एमआईसी प्रभारी दीपक साहू,विजेंद्र भारद्वाज, रत्ना नारमदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।नोडल अधिकारी दिनेश नेताम द्वारा हितग्राहियों को सूचित किया गया कि निगम द्वारा जल्द ही आबंटन पत्र जारी किया जाएगा।कार्यकम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया तथा आशुतोष ताम्रकार विषय विशेषज्ञ ने किया।आवास योजना से गणेशी यादव, रामदास साहू, प्रीतेश वर्मा, दीपक संचेती शंकरदीप मौजूद रहें!


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…